फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baba kidnap a girl in lal kuan

ढोंगी बाबा ने किया बच्ची को किडनैप, बच निकली मासूम  

Mon, 12 Sep 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गूलरभोज
ब्यूरो / अमर उजाला, गूलरभोज Updated Mon, 12 Sep 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
baba kidnap a girl in lal kuan
किडनैपिंग

उत्तराखंड के लालकुआं से एक बालिका का ढोंगी बाबा ने अपहरण कर लिया। वह उसे बोरे में बंद कर ट्रेन से कहीं ले जा रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में किसी तरह बालिका बोरे से निकलकर ट्रेन से उतर गई। कुछ युवकों ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शनिवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन के समीप हाथीखाना के पास स्थानीय निवासी इकरार की दस वर्षीय पुत्र कहकशां खेल रही थी।

इतने में एक बाबा आया और उसने बालिका को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। वह उसे एक बड़े बोरे में बंदकर लालकुआं से गूलरभोज जाने वाली गाड़ी में सवार हो गया। रास्ते में लड़की को होश आया तो उसने खुद को बोरे में बंद पाया, किसी तरह जद्दोजहद कर बालिका बोरे से बाहर निकल गई।
विज्ञापन


ट्रेन बेरिया हाल्ट पर रुकी तो बालिका उतर गई और पटरी-पटरी चलते हुए गूलरभोज पहुंच गई। देर शाम ग्राम कोपा खास ढकानी के कुछ युवक रेलवे लाइन पर बैठे थे। रेलवे ट्रैक पर रोती बच्ची को देख युवाओं ने उससे पूछताछ की। उसने बताया वह लालकुआं रहती है और एक बाबा उसको उठा लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुन सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं में काम करने वाले हेमराज ने अपने एक साथी को लालकुआं फोन कर लड़की के बारे में बताया। उक्त युवक ने लड़की के पिता इकरार को घटना की जानकारी दी। उधर, दिनभर खोजबीन के बाद इकरार पुलिस को सूचना दे रहा था कि गूलरभोज से फोन आ गया। देर रात इकरार अपने साथियों के साथ गूलरभोज पहुंच गया। आते ही किशोरी अपने पिता को देखकर लिपट गई और फफककर रोने लगी।

पिता-पुत्री के मिलन पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। इकरार ने सभी का आभार जताकर युवकों की इंसानियत की तारीफ की। बच्ची को सुरक्षित उसके पिता को सुपुर्द करने वालों में वासू, नरेंद्र गौड़, जागन सिंह, रमेश कार्की, करन, विशाल ग्रोवर, अमित गुप्ता, हेमराज आदि युवा थे।

बच्ची के साथ हो सकती थी अनहोनी
रोती बिलखती बच्ची को देखकर लोगों के जहन में एक ही सवाल कौंध रहा था कि इतनी छोटी बच्ची का अपहरण किस मकसद से किया जा रहा था। ये तो बच्ची का साहस था कि वह बाबा को चकमा देने मेें कामयाब हो गई। 


आरपीएफ की सक्रियता पर सवालिया निशान
समाजसेवी विशाल ग्रोवर और नरेंद्र गौड़ ने कहा कि बच्चों के अपहरण के कई केसों में अधिकतर भिखारी और बाबाओं का हाथ होता है। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल इन लोगों की तलाशी ले तो ऐसे कई मामले पकड़ में आएंगे। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का थाना है और सुरक्षाबलों का हमेशा पहरा होता है। इसके बावजूद बाबा का दुस्साहस ही कहेंगे कि वह बालिका को बोरे में भरकर आराम से ट्रेन में बैठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed