फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aunt and nephew suicide

भांजे को मामी से हुआ इश्क, देनी पड़ी जान

Wed, 12 Feb 2014 11:50 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 12 Feb 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
aunt and nephew suicide
पिछले दस दिनों से घर से गायब मामी-भांजे ने जहर खाकर जान दे दी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मामी के तीन बच्चे हैं और भांजा 12वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


परिजनों को थी जानकारी
करीब 28 साल की तीन बच्चों की मां को अपने पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय भांजे से प्रेम हो गया था। परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। बुधवार सुबह जंगल में घास लेने जा रहे कुछ लोगों ने उनके शव जंगल में देखे।
विज्ञापन


पढ़ें, बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल से दोनों के कपडे़, शैक्षिक प्रमाणपत्र, हैंड बैग, मोबाइल मिले। उपनिरीक्षक केशवानंद पुरोहित ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सहारनपुर, अंबाला, पटियाला गए
महिला का पति मजदूरी करता है। महिला ने पति पर दबाव बनाकर भांजे के लिए पड़ोस में घर बनवाया था। महिला ने तीन बिस्सा जमीन भी अपने नाम कराई हुई थी।

पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

घर से गायब होने के बाद दोनों सहारनपुर, अंबाला, पटियाला में भटकते रहे। दोनों महासू मंदिर हनोल भी गए। उनके पास से मिले रेल, बस के टिकट और पर्ची इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। दोनों परिजनों के संपर्क में भी थे। परिजन भी उनके लौटने पर शादी कराने के लिए राजी थे।

बच्चों का क्या होगा
महिला के पति का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि अब उसके तीन बच्चों (बेटी (8), बेटा (7), बेटा (4) ) के सिर से मां का साया उठ गया है। उसके मुंह से हर बार यह बात निकल रही है कि बच्चों का क्या होगा।

बताया कि वह अनपढ़ है, जबकि उसकी पत्नी आठवीं पास थी। बच्चों की खातिर वह चुप रहता था। पत्नी को बहुत समझाया लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed