पत्नी को फंदे पर लटका देख पति ने नसें काटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हरिद्वार के सिडकुल से सटे रावली महदूद गांव में किराए के मकान में रह रहे लखीमपुर निवासी पेशे से चालक ने पत्नी की आत्महत्या पर अपने दोनों हाथों की नसें काट जान देने का प्रयास किया।
पति को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश, लखीमपुर, गांव गोला खोखरनाथ (थाना गोला) निवासी अनूप शुक्ला अपनी पत्नी प्रियंका के साथ रावली महदूद में एक किराये के मकान में रहे रहा है।
सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत चालक अनूप रविवार देर रात घर पहुंचा। कई बार दरवाजा खटखटाने पर पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों की मदद से अनूप ने दरवाजा तोड़ दिया।
चुनरी के फंदे से पत्नी झूल रही थी
अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। चुनरी के फंदे से पत्नी झूल रही थी। अनूप ने पत्नी को उतारकर मेट्रो अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गम में अनूप ने भी धारदार वस्तु से अपने दोनों हाथों की नसें काट दी। परिचितों ने उसे भी मेट्रो अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर एसओ ऋतुराज मौके पर पहुंचे।
लेकिन बेसुध पति से पूछताछ नहीं हो पाई। परिचितों ने दंपति के लखीमपुर निवासी होने की बात कही। बताया कि पत्नी का मायका गांव मोतीपुर थाना में ही है।
शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल मायके पक्ष ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है।