फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   attempt to rape cases in roorkee

इस शहर में महिलाओं पर मंडरा रही है हैवानियत

Tue, 01 Apr 2014 12:03 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 01 Apr 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape cases in roorkee

रुड़की में महिला अपराध लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में एक किशोरी और तीन महिलाओं के साथ बलात्कार के प्रयास के मामले सामने आए।

विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'

इनमें से दो मामलों में महिलाओं को निशाना बनाने के आरोपी उनके अपने ही हैं। पुलिस तक भी मामला पहुंचा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पांच साल की बच्ची को युवक के चंगुल से छुड़ाया

attempt to rape cases in roorkee

पिरान कलियर क्षेत्र में पांच साल की एक बच्ची के साथ एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवा किसी तरह से बच्ची को युवक के चंगुल से छुड़ाया।

पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी और कमरा बाहर से बंद करने के आरोपी उसके साथी को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे करीब पांच साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच बाबू और फिरोज नामक दो युवकों ने किसी बहाने से उसे कमरे के अंदर बुला लिया।

मारकर नहर में फेंकने की धमकी दी

attempt to rape cases in roorkee

आरोप है कि फिरोज ने उसे दबोच लिया और दुराचार का प्रयास किया जबकि बाबू ने कमरे का बाहर से ताला लगा दिया।

बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे मारकर नहर में फेंकने की धमकी तक दे दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पर पहुंच गए।

पढ़ें, नरेंद्र मोदी के गढ़ में राहुल सेना 'सुस्त'

इसी बीच कमरे के बाहर खड़ा बाबू वहां से भागने लगा तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया। ताला खुलवाकर बच्ची को उसके चंगुल से मुक्त कराया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को जमकर पीटा।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

अपनों में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं

attempt to rape cases in roorkee

लक्सर में अलग-अलग स्थानों पर तीन महिलाओं के साथ बलात्कार के प्रयास के मामले सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि मामलों की जांच की जा रही है।

पढ़ें, इस लोकसभा सीट पर हर बार हारी है भाजपा

पति के किसी काम से बाहर जाने के कारण पास के एक गांव में बीती रात एक महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपी ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आए तो आरोपी भाग निकला।

देवर ने किया बलात्कार का प्रयास

attempt to rape cases in roorkee

लक्सर के ही एक और गांव में घर में अकेली महिला के साथ उसके देवर ने अभद्रता और बलात्कार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की।

पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'

कुछ लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। एक और गांव में एक महिला ने अपने दो देवरों पर घर में घुसकर बलात्कार के प्रयास तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

तीनों मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed