{"_id":"c0145458e77037e2c09b303a818cd69f","slug":"attempt-to-rape-case-registered-in-tehri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से रेप का प्रयास, ड्राईवर पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से रेप का प्रयास, ड्राईवर पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (नई टिहरी)
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी की धरासू थाना पुलिस ने विधवा महिला के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। आरोपी गांव से फरार चल रहा है।
विज्ञापन
चलती गाड़ी में करना चाहा था रेप
बीते छह दिसंबर को ब्रह्मखाल क्षेत्र की एक विधवा महिला अपने गांव आ रही थी। गांव के वाहन चालक ने उसे लिफ्ट दी और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला किसी तरह चालक की चंगुल से निकलकर रात को घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। मंगलवार को महिला के भाई ने मामले में धरासू थाने में तहरीर दी।
गिरफ्तारी के लिए दबिश
पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा छेड़खानी करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।