{"_id":"715b325d62d95a2014656591cc9d5e80","slug":"attempt-to-rape-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर करना चाहा रेप, पहुंच गए ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर करना चाहा रेप, पहुंच गए ग्रामीण
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 12 Oct 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रूड़की क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ और दुराचार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विरोध करने पर पीटा
घटनाक्रम के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को दो युवक एक ग्रामीण के घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। युवती के विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माने। आरोपियों की हरकते यहीं नहीं रुकी, उन्होंने उसके साथ दुराचार का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
युवती ने शोर मचाते हुए विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
घेरेबंदी कर ग्रामीणों ने दबोचा
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की धुनाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।