{"_id":"3091c43d2834ab8a2171502eb3bee2c1","slug":"attempt-to-kidnap-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहनों को लिफ्ट दी और लेकर भागने लगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगी बहनों को लिफ्ट दी और लेकर भागने लगे
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Sat, 22 Mar 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दबंगों ने दो सगी बहनों का अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। घटना के बाद तीनों दबंग वाहन लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिलाओं की ओर से राजस्व पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। राजस्व पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
तीन लोग थे गाड़ी में सवार
शनिवार को अंजना अपने मायके नैटवाणा से अपनी बहन को साथ लेकर कोट विशन ससुराल जा रही थी। चमियाला-बूढ़ाकेदार मार्ग पर जा रही एक टाटा सूमो से उन्होंने लिफ्ट मांगी। टाटा सूमो में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
टाटा सूमो जब बूढ़ाकेदार स्टाप पर पहुंची, तो दोनों बहनों ने चालक से वाहन रोकने का अनुरोध किया। लेकिन चालक तेजी से वाहन को आगे ले जाता रहा।
100 मीटर आगे जाने पर अंजना ने दरवाजा खोलकर छलांग मार दी। कुछ आगे जाकर चालक ने वाहन रोक दिया और छोटी बहन अर्चना उतार दिया।
घटना की दी जानकारी
गाड़ी से कूदने से अंजना के हाथ-पैरों में चोटें भी आई है। बाद में दोनों बहनों ने पटवारी चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
उन्होंने तलेबन जूनियर हाईस्कूल के चौकीदार भादू लाल और उसके दो साथियों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। कानूनगो प्रेम सिंह धौनी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन