फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   attack on shop in roorkee.

बाइक सवार युवकों ने दुकान पर बोला हमला, जमकर तोड़फोड़

Tue, 28 Jun 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 28 Jun 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
attack on shop in roorkee.
हमले के बाद जानकारी लेते सीओ - फोटो : अमरउजाला

रुड़की के दुर्गा चौक के पास एक दुकान पर बाइक सवार एक दर्जन से अधिक युवकों ने हमला बोल दिया। दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। दुकानदार और उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। इन युवकों के हाथों में डंडे और हॉकी आदि थी।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। दुकान पर हमले में डेढ़ दर्जन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें आठ नामजद है। पुलिस ने देर रात इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। दुकान में इस तोड़फोड़ को रविवार रात हुई मारपीट की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक पक्ष ने सोमवार तड़के कोतवाली गंगनहर में जबरदस्त हंगामा काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले से आस-पास मच गई भगदड़

attack on shop in roorkee.
दुकान बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमरउजाला

कोतवाली गंगनहर अंतर्गत दुर्गा चौक स्थित एक हेयर कटिंग की दुकान पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक दर्जनभर से अधिक बाइक सवार युवक पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकान के शीशे और सामान को तहस-नहस कर दिया।

दुकान स्वामी आमिर और उसके भाई आसिफ ने इस बात का विरोध किया तो युवकों ने हॉकी और डंडों से उनकी पिटाई कर दी। दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने के बाद हमलावर युवक फरार हो गए। अचानक हुए इस हमले को देखकर आसपास भगदड़ मच गई। कोई कुछ भी नहीं समझ पाया। तुरंत ही लोगों ने मामले की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी देवराज शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पाल नर्सिंग होम ले जाया गया। तब तक सीओ स्वप्न किशोर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

दो समुदाय का मामला होने के चलते तनाव

attack on shop in roorkee.
हमले के बाद दुकान के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमरउजाला

मामला दो समुदाय के युवकों से जुड़ा होने की वजह से कस्बे में तनाव बना हुआ है। इसके चलते मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है, ताकि कोई असामाजिक तत्व इसे सांप्रदायिक रूप न दे दे।

कोतवाली गंगनहर के कार्यवाहक प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि दुकान स्वामी की ओर से दी गई तहरीर पर डेढ़ दर्जन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर, पुलिस पर मामले में एकतरफा कार्रवाई और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के युवकों ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन से मुलाकात की। उन्होंने इन युवकों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed