वन चौकी पर धावा बोल तस्कर को छुड़ाया, वनरक्षक को किया अधमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार वन विभाग की सेंधली चौकी पर ग्रामीणों ने धावा बोलकर हिरासत में लिए गए एक ग्रामीण को छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने वन रक्षक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसे एक गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। सिडकुल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना बुधवार देर रात की है। बेरीवाडा रेंज की सेंधली बीट के वनकर्मियों ने जंगल में घूम रहे हजाराग्रंट गांव के शौकीन हुड्डा को वन तस्कर होने के संदेह में हिरासत में लिया था।
इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने देर रात चौकी पर धावा बोला और शौकीन को छुड़ा ले गए। वन रक्षक अर्जुन सिंह ने उनका पीछा किया तो शौकीन के घर ले ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण उसे गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर हरकत में आया महकमा
सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस महकमा हरकत में आया। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे। तड़केतक चले छापों के दौरान कई ग्रामीण हिरासत में लिए गए।
एसओ ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि वन दारोगा कुंवर सिंह की ओर से इलियास उर्फ डांगी, आबिद, इमरान, राशिद, इशफाक, महबूब, सोनू, शौकीन समेत दस ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।