फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attack on bjp leader by iron rod in uttarakhand

उत्तराखंड: भाजपा नेता को घर से बाहर बुलाया और लोहे की रॉड से कर दिए ताबड़तोड़ वार, ऐसे बचाई जान

Mon, 27 Aug 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 27 Aug 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Attack on bjp leader by iron rod in uttarakhand
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक पर दो बदमाशों ने शनिवार की देर रात घर के बाहर जानलेवा हमला कर दिया। भाजपा नेता ने भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने भाजपा नेता को  सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगल सिंह भाजपा ग्रामीण मंडल का महामंत्री है। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है, हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन


शनिवार रात पौने बारह बजे भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक मंगल सिंह कुंडेश्वरी स्थित हिमालय कालोनी में अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान दो लोग एक कार में आए और मंगल सिंह रावत के घर का दरवाजा खटखटाया। मंगल सिंह के बाहर आते ही दोनों ने कहा उनकी गाड़ी थाने में बंद है, वह उसे वह छुड़ा दें।  मंगल सिंह जब तक यह पूछा कि गाड़ी किसकी है,  एक बदमाश ने उसके सिर पर सरिया से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

 

पूर्व सैनिकों में रोष

Attack on bjp leader by iron rod in uttarakhand
beaten - फोटो : demo pic

किसी तरह भागकर मंगल ने अपनी जान बचाई। मंगल को घायल देखकर परिजनों ने शोर मचाया जिससे आसपास के लोग जमा हो गए। पूर्व सैनिक संगठन विजय पंथ के सचिव आरके पुरोहित ने कुंडेश्वरी पुलिस को फोन किया लेकिन चौकी में कोई नहीं था। तब काशीपुर कोतवाली को सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने घायल को काशीपुर सरकारी अस्पताल भर्ती किया। रविवार की शाम अस्पताल में उपचार करा रहे मंगल सिंह ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है।

पूर्व सैनिकों में रोष
रविवार को पूर्व सैनिक संगठन विजय पंथ के नेता मंगल सिंह को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरिया से हमला कर घायल करने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने कुंडेश्वरी चौकी का घेराव किया। चौकी प्रभारी खुशवंत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करेगी। तब लोग शांत होकर लौट गए। घेराव करने वालों में संगठन के अध्यक्ष बचन सिंह नेगी, सचिव केडी पुरोहित, अमन, आनंद बिष्ट, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed