{"_id":"586fb19d4f1c1b945d15a667","slug":"attack-in-woman-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की सूचना पर पहुंची महिला एसआई पर हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की सूचना पर पहुंची महिला एसआई पर हमला, घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
मारपीट की सूचना पर रुड़की के बंदारोड नई बस्ती पहुंची महिला एसआई पर कुछ महिलाओं ने हमला बोल दिया। हाथापाई के दौरान महिला एसआई को चोटें आईं हैं। पुलिस आरोपी महिलाओं को कोतवाली लेकर पहुंची। मुकदमा दर्ज कर मां-बेटी सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बंदारोड निवासी दो पक्षों में शुक्रवार की सुबह मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से शहनाज पत्नी इलियास खान और बानो पत्नी रईस खान ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक अंशु चौधरी एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आने लगी। तभी दूसरे पक्ष से हसीना पत्नी अकबर, हीना पुत्री अकबर और रेशमा पत्नी बाबर ने कोतवाली जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
इसे लेकर महिला एसआई और आरोपियों के बीच नोकझोंक होने लगी तभी आरोपी महिलाओं ने एसआई पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान महिला एसआई से मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
इसके बाद सहायक पुलिसकर्मी की मदद से महिला एसआई सभी आरोपियों को लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस की ओर से तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
वहीं प्रथम पक्ष की ओर से भी आरोपी महिलाओं के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।