फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atm hack and money stolen.

दून: बिना एटीएम कार्ड उड़ा दी रकम, एक्सपर्ट भी हैरान

Sat, 09 Jul 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jul 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
atm hack and money stolen.
atm - फोटो : amar ujala

एक शख्स जयपुर में है, एटीएम और पासवर्ड भी सुरक्षित है। देहरादून में उसके खाते से रकम उड़ा ली जाती है। चौक गए ना आप भी, आखिर यह कैसे हो गया, मगर यह सच है। एटीएम फ्राड की यह नई तकनीक वाकई हैरत भरी है। जाहिर है कोई इंटर स्टेट गैंग इस ठगी को आपरेट कर रहा है। मात्र ढाई मिनट में चार ट्रांजेक्शन के जरिए 33 हजार रुपये की रकम निकाली गई है।

विज्ञापन


एटीएम कार्ड बदलकर और बैंक अधिकारी बनकर जाने गए पासवर्ड के आधार पर खातों से रकम उड़ाने के घटनाएं तो अनगिनत है, लेकिन एटीएम कार्ड सुरक्षित होते हुए रकम निकलने का यह अपने तरीके का पहला मामला है। जयपुर में बैठे श्याम वीर सिंह के मोबाइल पर शुक्रवार शाम सात बजकर 16 मिनट पर अलर्ट संदेश आता है कि उनके खाते से 10 हजार रुपये निकाले गए है।
विज्ञापन


चार बार में निकाले रुपये
संदेश देखकर श्याम वीर सिंह हक्के-बक्के रह जाते है। रकम जयपुर से कई सौ किलोमीटर दूर देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित यूबीआई के एटीएम से निकाली गई थी। वो एटीएम कार्ड को चेक करते है, जो पूरी तरह सुरक्षित था। श्यामवीर सिंह खाता ब्लाक करने के लिए बैंक की तरफ चलते है, लेकिन बीच में ही उन्हें तीन और अलर्ट संदेश मिलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10-10 हजार के तीन और चौथा ट्रांजैक्शन तीन हजार रुपये का किया जाता है। कुल मिलाकर उनके खाते से 33 हजार रुपये उड़ा लिए जाते है। खाते में  मात्र 288 रुपये छोड़कर जालसाज एटीएम से निकल जाता है।


साइबर एक्सपर्ट भी हैरान
साइबर क्राइम के जानकार श्याम वीर समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह कैसे हो गया। शुक्रवार को ढाई बजे के करीब उनके खाते में वेतन आया था। बैंक के साथ जयपुर के थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई जाती है। श्यामवीर की माने तो उनका एटीएम कार्ड बदला नहीं गया है और न ही किसी को पासवर्ड बताया है। देहरादून के एसएसपी डा सदानंद दाते ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर रकम निकालने वाले शख्स की पहचान कराने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed