फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atm fraud criminal switch off their mobile

साइबर क्रिमिनल्स ने उठाया ऐसा कदम की चारों खाने चित हुई पुलिस

Thu, 27 Jul 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Jul 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
atm fraud criminal switch off their mobile
demo pic

देहरादून पुलिस झज्जर से लेकर फरीदाबाद, रिवाडी के अलावा जयपुर में जाल बिछाए है। परिजनों को हिरासत में लेकर क्रिमिनल्स पर दबाव की रणनीति भी अबतक बेअसर रही है।

विज्ञापन


वहीं साइबर क्रिमिनल्स के मोबाइल फोन बंद होने के बाद ही पुलिस को कोई ठोस राह नहीं सूझ रही है। पुलिस को अब क्रिमिनल्स के पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल जाने की आशंका सता रही है। बहरहाल पुलिस उनके खिलाफ न्यायालय में विचाराधीन वादों का ब्यौरा पता लगा रही है। ताकि मुकदमे की तारीख के पहले आरोपियों को दबोचा जा सके। 
विज्ञापन


एटीएम का डाटा चोरी कर बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले साइबर क्रिमिनल्स की पहचान तो पुलिस ने खोल दी है, लेकिन उन्हें पकड़ने की चुनौती बरकरार है। पुलिस पहले उनके काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन भीड़ के बीच हाथ डालने से बचती रही। पुलिस की सक्रियता के बाद साइबर क्रिमिनल्स का भूमिगत होना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की लोकेशन के आधार पर अपराधियों के पीछे लगी थी पुलिस

atm fraud criminal switch off their mobile
mobile

पुलिस फेस बुक की आईडी से दो आरोपियों के ही फोटोग्राफ जुटा पाई है, जबकि तीसरे का फोटो अभी तक नहीं मिला है। वहीं आरोपी साइबर अपराधियों ने अब अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए हैं। पुलिस अब तक मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उनके पीछे लगी थी। आरोपियों के परिजनों द्वारा बताए गए ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।

पुलिस को अब यह आशंका सता रही है कि रामबीर का अपराध की दुनिया से पुराना नाता है। ऐसे में वह पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल जा सकता है। दूसरे साथी जगमोहन पर तीन मुकदमे हैं। वह भी इसी तरह का हथकंडा अपनाकर पुलिस का चकमा दे सकता है। बहरहाल देहरादून पुलिस हरियाणा पुलिस की मदद से आरोपियों के पुराने मामले खंगाल रही है। इसके जरिए पुलिस मुकदमे की तारीख के पहले उन्हें दबोचने की जुगत में है।

लिखापढ़ी में नहीं आ सके वांछित आरोपियों के नाम 
देहरादून से एटीएम का डाटा चोरी कर जयपुर से रकम उड़ाने वाले तीन वांछित आरोपियों के नाम उजागर होने के 30 घंटे बाद भी पुलिस की लिखा-पढ़ी में नहीं आ सके हैं। अधिकारियों ने सोमवार को 34 लाख रुपये बैंक खाते में फ्रीज करवानेे के साथ आरोपियों की पहचान जारी कर दी थी। इसके बाद सबसे ज्यादा मुकदमे वाले नेहरू कालोनी थाने के इंस्पेक्टर राजेश शाह रात में हरियाणा रवाना हो गए, लेकिन दूसरे विवेचक इन आरोपियों को रिकॉर्ड में लेने को लेकर पशोपेश में हैं।

करीब 34 लाख रुपये का फ्रीज कराने का दावा किया गया था

atm fraud criminal switch off their mobile
Demo pic

बहरहाल मंगलवार शाम तक तीनों वांछित आरोपियों के नाम लिखापढ़ी में ना आने के मामले में एक विवेचक का कहना है कि वह चिह्नित आरोपियों को रिकॉर्ड में लेने का आधार समझ नहीं पा रहे हैं।

ऐसे ही स्थिति शहर कोतवाली, डालनवाला और रायपुर थाने में दर्ज मुकदमों की है। इस बारे में एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि विवेचकों को बता दिया गया है कि किस तरह उन्हें रिक़ॉर्ड में आरोपी बनाया जाना है। कार्रवाई चल रही है, देर रात तक साइबर क्रिमिनल्स की संलिप्तता लिखापढ़ी में आ जाएगी।

दरअसल, सीसीटीवी फुटेज, होटल में मौजूदगी, मोबाइल लोकेशन, खाते से मोटी रकम ट्रांसफर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को डेढ़ बजे मीडिया के सामने तीन आरोपी रामबीर, जगमोहन और सुदेश निवासी झज्जर के बारे में खुलासा किया था।

पुलिस ने यह दावा भी किया गया था कि एटीएम से रकम निकालने के बाद आरोपियों ने जमीन खरीदने के लिए यह रकम झज्जर निवासी कै लाशो देवी के खाते में हस्तानांतरित कर दी थी। पुलिस ने खाते में जमा करीब 34 लाख रुपये का फ्रीज कराने का दावा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed