फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   astrologer pornographic talk with women in kotdwar

महिला के साथ ज्योतिष ने की सारी हदें पार, शर्मनाक हरकत के बाद भी नहीं आया बाज, मना करने पर...

Mon, 04 Sep 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 04 Sep 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
astrologer pornographic talk with women in kotdwar

अपने खोए हुए पत‌ि के बारे में ज्योत‌िष से पूछने गई मह‌िला के साथ उसने सारी हदें पार कर दी। उसने मह‌िला के साथ शर्मनाक हरकत कर डाली । इसके बाद भी उसे शर्म नहीं आई। 

विज्ञापन

भाबर क्षेत्र की एक महिला ने एक ज्योतिषाचार्य पर अश्लील हरकत करने और नौकरी का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगने आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने ज्योतिषाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि उसका पति चार वर्ष से लापता है। वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती है। उसने बताया कि खुद को तांत्रिक  और ज्योतिषाचार्य बताने वाला बालासौड़ निवासी ललित मोहन ने उसके लापता पति को ढूंढने का झांसा देकर अपने घर बुलाया और पूजा-पाठ के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसने उसके बच्चों को मारने की भी धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी फोन पर भी उससे अश्लील बातें करता है। उसकी बात नहीं मानने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर बालासौड़ निवासी ललित मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed