{"_id":"492c6a3c8f2f737a5b1f270553c6c99c","slug":"army-personnel-caught-in-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः स्कूटी चोरी में धरा गया सेना का जवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाकः स्कूटी चोरी में धरा गया सेना का जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Feb 2016 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून की कैंट पुलिस ने मिलिट्री अस्पताल से स्कूटी चुराने के आरोप में गढ़वाल रायफल के जवान को गिरफ्तार किया है। लद्दाख में तैनात यह जवान दो माह की छुट्टी पर दून आया है।
विज्ञापन
कैंट के सर्किट हाउस पुलिस चौकी क्षेत्र के नथुवावाला निवासी रुचि नेगी ने सात फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच फरवरी को वह मिलिट्री अस्पताल में अपने परिचित से मिलने गई थी। गलती से स्कूटी में चाभी लगी रह गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
स्कूटी के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार को चोरी की स्कूटी के साथ अरविंद निवासी सैनिक कॉलोनी बालावाला को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी शशिभूषण जोशी ने बताया कि अरविंद वर्तमान में 18 गढ़वाल राइफल आर्मी में जम्मू कश्मीर के लद्दाख में तैनात है। इन दिनों वह दो माह के अवकाश पर घर आया है।
विज्ञापन
आरोपी घटना वाले दिन पत्नी के इलाज के लिए अस्पताल गया था। मौका पाकर जवान ने स्कूटी चुरा ली। पुलिस का कहना है कि जवान स्कूटी को बेचने की फिराक में था।