बेटी पर गंदी नजर रखता था बाप, युवक ने रोका तो कर दी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर जिले में चचेरी बहन को वहशी चाचा की मारपीट से बचाने गए युवक की चाचा ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला जैसे-तैसे शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बुधवार सुबह ग्राम भंगा निवासी राजकुमार शर्मा अपनी पुत्री शिवांगी को बेरहमी से पीट रहा था। राजकुमार ने चाकू से वार कर शिवांगी को घायल भी कर डाला। शिवांगी की चीख पुकार सुनकर उसका भतीजा विवेक घर के अंदर गया और उसने शिवांगी को बचाने का प्रयास किया तो राजकुमार ने विवेक के सीने में भी चाकू से दो तीन वार कर दिए जिससे विवेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
वारदात की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल विवेक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विवेक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर आरोपी राजकुमार को पुलभट्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। विवेक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कई बार अपनी बेटी से कर चुका है अश्लील हरकत
भंगा हत्याकांड का आरोपी राजकुमार शर्मा अपनी ही बच्ची पर गंदी नजर रखता था। आरोपी कई बार उससे अश्लील हरकतें कर चुका था, लेकिन इसके बाद भी परिजन उसकी हरकतों को नजरंदाज करते रहे।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह भी आरोपी अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। बेटी के शोर मचाने पर विवेक मौके पर पहुंच गया और बीच बचाव करने पर चाचा ने उसकी हत्या कर दी।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं तीन केस
आरोपी राजकुमार शातिर है। उसके खिलाफ किच्छा में तीन केस दर्ज हैं। वर्ष 2006-07 में गांव के श्याम बिहारी शर्मा का हाथ काटने के जुर्म में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। श्याम बिहारी शर्मा राजकुमार के चाचा थे।
इतना ही नहीं अपने साले पर जानलेवा हमले में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि राजकुमार आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसकी इन्हीं हरकतों के कारण उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। ससुरालियों ने राजकुमार के खिलाफ हत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था।
बूढ़ी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल
हत्यारोपी राजकुमार की मां राधा बिलखते हुए राजकुमार को कोसने लगी। उसका कहना था वह अपनी पुत्रियों को अपने चाचा किरन पाल के घर नहीं जाने देना चाहता था।
राधा ने बताया कि उसके बेटे किरनपाल की तीन बेटियां हैं और इकलौता पुत्र विक्की था, जिसे राजकुमार ने मौत के घाट उतार दिया। राधा ने कहा कि वह अपनी पौत्रियों का विवाह स्वयं करेगी और साथ ही पौत्र के हत्यारे अपने बेटे को जेल से बाहर नहीं आने देने के भी प्रयास करेगी।
चार दिन पहले पुलिस से की शिकायत
राजकुमार की हरकतों से आजिज परिजनों ने चार दिन पहले ही पुलिस से भी शिकायत की थी। उनका कहना था कि वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री शिवांगी को बुरी तरह से मारता पीटता रहता था।
कई बार वह उस पर जानलेवा हमला भी कर चुका था। पुलिस ने दोबारा मारपीट करने पर जानकारी देने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था। अगर पुलिस ने परिजनों की शिकायत को संजीदगी से लिया होता तो विवेक को अपनी जान से हाथ नहीं धोना पड़ता।