{"_id":"59ad82df4f1c1b5a738b5154","slug":"anganbadi-worker-said-he-forced-me-to-physical-relation-for-survive-in-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंचकर पीड़िता बोली, वह बोलता है शारीरिक संबंध बनाओ, नहीं तो नौकरी ले लूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने पहुंचकर पीड़िता बोली, वह बोलता है शारीरिक संबंध बनाओ, नहीं तो नौकरी ले लूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। उसने बताया कि कैसे एक दबंग उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता है और ऐसा न करने पर नौकरी से निकालने की बात भी करता है। जानिए, पूरा मामला...
विज्ञापन
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति एक दशक पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। उनका आज तक भी कहीं पता नहीं चल पाया है। उसके बाद से वह अकेली रहती हैं।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि गांव का एक दबंग आरोपी पिछले कुछ दिनों से उसे धमकी दे रहा है। आरोपी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है और ऐसा नहीं करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित कार्यकत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विनोद पुत्र कर्णपाल निवासी कुआंखेड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल टीएस राणा का कहना है कि आरोपी विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।