{"_id":"7b87f93720a9a0211f014869dbde3f3e","slug":"american-woman-s-suspicious-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 18 Sep 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला अपनी बहन के पास रह रही थी। सोमवार देर रात तपोवन नीरगड्डू में इस महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। बेसुध हालत में उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें, मंत्री आवास पर चली गोलियां, 2 नेता घायल
विज्ञापन
उसकी शिनाख्त एनमेट्री (48) निवासी 180-60 स्योर लेन, मिनोस्टा स्टेट, अमेरिका के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार विदेशी महिला नीरगड्डू होमएज कॉटेज में रह रही अपनी बहन बेलिरा के पास आई हुई थी। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हृदयगति रुकना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामला विदेशी महिला से जुड़ा है, लिहाजा मंगलवार पूर्वाह्न पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीदेव सुमन राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...