{"_id":"2b8bfb4f928c679d9b9fd164ff2f278c","slug":"allegation-to-husband-in-wife-suspicious-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा बोला, पिता ने मां को आत्महत्या को उकसाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा बोला, पिता ने मां को आत्महत्या को उकसाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (नई टिहरी)
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते चार दिसंबर को टिहरी के एक गांव में हुई महिला की मौत मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। मृतका के पुत्र ने अपने पिता पर मां को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पति ने कहा था आत्महत्या
बीते 4 दिसंबर को टिहरी के चिन्यालीसौंड क्षेत्र स्थित दिचली गांव में विवाहिता जेठी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
वहीं महिला के पति मदनलाल का कहना था कि घटना से एक दिन पहले उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पीएम रिपोर्ट में भी जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
पिता करता था मारपीट
रविवार को मृतका के पुत्र बंशीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने पिता पर मां को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिता मदन लाल उसकी मां और भाई-बहनों के साथ आए दिन मारपीट करता था। उसने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जांच कर रहे एसआई विनोद चौरसिया ने बताया कि आरोपी मदन लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले की पूरी पड़ताल की जाएगी।