{"_id":"ac4ecea739e5419e5ab10334f9e0138e","slug":"all-accused-of-mussoorie-gang-rape-case-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी गैंगरेप: पुलिस के हत्थे चढ़े सभी दरिंदे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी गैंगरेप: पुलिस के हत्थे चढ़े सभी दरिंदे
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर मसराना के पास पश्चिम बंगाल की युवती से हुए गैंग रेप के सभी आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महावीर पुत्र विजय सिंह ग्राम-पंतवाडी, थाना-कैंपटी जौनपुर, अनिल पुत्र चंदन सिंह गांव घेरा पंतवाड़ी, थाना-कैंपटी जौनपुर शामिल है।
विज्ञापन
दो होमगार्ड भी आरोपी
इस मामले में आरोपी दो होमगार्डों जयपाल और रोशन, रेवत सिंह और अर्जुन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब इस मामले में कुछ अन्य साक्ष्य जुटाने में भी लग गई है। रिसोर्ट स्वामी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
दून छोड़ने के बहाने बनाया शिकार
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को दिल्ली से मसूरी आई सिलीगुडी की महिला के साथ दून छोड़ने के बहाने छह लोगों ने विलेज रिसॉर्ट में ले जाकर रेप किया था। शुक्रवार दोपहर को गैंग रैप का खुलासा होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी।