देहरादून में एयरफोर्स के ऑडिटर को चार साल की जेल, जानिए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई कोर्ट ने देहरादून के सीनियर ऑडिटर पंकज कुमार को चार साल के कारावास और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल करते हुए माफी की गुहार लगाई थी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट एयर फोर्स सीनियर ऑडिटर पंकज कुमार पर गबन का आरोप लगाया। बताया कि, वर्ष 2014 से लेकर जनवरी 2017 के बीच वेतन बिल में फर्जी नाम जोड़कर एक करोड़ 82 लाख रुपये की रकम डकारने का आरोप था।
इस मामले की जांच सीबीआई के सुपुर्द हुई थी। सीबीआई ने साक्ष्यों का संकलन कर बीते साल अक्तूबर में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इसी दौरान आरोपी ने एक करोड़ की रकम वापस विभागीय खाते में जमा कराकर माफी के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सीनियर ऑडिटर ने अपना जुर्म कबूल लिया। जुर्म स्वीकारने के बाद सीबीआई की स्पेशल जज शादाब बानो ने पंकज को चार साल की कैद और 40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।