{"_id":"5be5ac2cbdec2269695d9e22","slug":"after-sexual-molestation-boy-sent-her-mms-to-victims-sister-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर पीड़िता की बहन को भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और फिर पीड़िता की बहन को भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से दुष्कर्म करने और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 16 साल की किशोरी के साथ किच्छा के एक गांव के राशिद ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। करीब दो माह पहले उसने किशोरी का अश्लील वीडियो उसकी बहन के मोबाइल पर भेज दिया। आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शुक्रवार की शाम राशिद को पुलिस ने किशोरी के घर के आसपास घूमते समय गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बरेली से बीए कर रहा है।
विज्ञापन