{"_id":"a884031046e115a5538540dbf1a7fb48","slug":"after-second-marriage-man-beaten-first-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी पत्नी को लाया घर, पहली को पीट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी पत्नी को लाया घर, पहली को पीट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के रूड़की क्षेत्र में एक शादीशुदा व्यक्ति ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी को घर लाया तो पहली पत्नी ने विरोध करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विरोध कर रही विवाहिता को पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शादी के विरोध पर पत्नी को पीटा
जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शादीशुदा व्यक्ति ने बुधवार को एक युवती से विवाह कर लिया। बृहस्पतिवार को वह अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंच गया।
विज्ञापन
पति के साथ सौतन को देख पहली पत्नी आगबबूला हो गई। उसने पति की दूसरी शादी का विरोध करते हुए हंगामा किया। गुस्साए पति ने पहली पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने आकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
पति के खिलाफ दी तहरीर
कोतवाली गंगनहर पहुंचकर महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने बताया जांच की जा रही है।