प्रेमी की इस वहशी हरकत के बाद आपको डराएगा 'प्यार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में एक युवक ने प्यार के नाम पर युवती के साथ ऐसा धोखा किया कि उसे पढ़कर आपका प्यार पर से विश्वास उठ जाएगा।
बदायूं की युवती को एक माह पूर्व यहां से बहला फुसलाकर ले गए फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर बने युवक ने एक माह युवती को बंधक बनाकर रेप किया।
इतना ही नहीं उसकी इस करतूत में युवक की बहन ने भी पूरा साथ दिया। आरोप है कि अश्लील फोटो सोशल साइट पर डाउनलोड कर देने के नाम पर डरा धमकाकर पचास हजार रुपए एवं जेवरात भी ले लिए। स्थानीय पुलिस ने आरोपी भाई बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से एक माह पूर्व बदायूं के सिविल लाइन क्षेत्र का एक परिवार हरिद्वार घूमने आया था। उसी दौरान उनकी परिवार 28 वर्षीय युवती लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटैज में युवती खुद जाती हुई दिखाई दे रही थी। परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस पड़ताल में जुट गई थी।
विवेचनाधिकारी रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर ने शनिवार को अलीगढ़ में छापा मारकर गायब युवती को बरामद करते हुए एक युवक युवती को धर दबोचा। हरिद्वार लाकर हुई पूछताछ में युवती ने पूरे घटनाक्रम से जब पर्दा उठाया तब एक बारगी पुलिस भी भौचक्की रह गई।
पहले से शादीशुदा, पेशे से बढ़ई निकला युवक
बकौल युवती उसका परिचय युवक गंगा सागर पुत्र रामजीलाल निवासी गांव ऊंचान बरोलिया टोला अतरौली अलीगढ़ से हुआ था। युवक ने खुद को गोवा में तैनात सीबीआई इंस्पेक्टर बताते हुए गाजियाबाद निवासी बताया था।
आरोप है कि उसकी बातचीत लगातार होने लग गई और युवक ने उसे बहला फुसलाकर अपने खाते में पचास हजार रुपए की रकम भी डलवा ली। पिछले माह हरिद्वार पहुंचा युवक उसे अपने साथ अलीगढ़ ले गया और कमरे में बंधक बनाकर उसे साथ रेप किया।
पीड़िता ने बताया कि तब उसे युवक की पूरी हकीकत से पता चली। वो पूर्व से शादीशुदा है और पेशे से बढ़ई है। आरोप है कि उसके सोने के जेवर भी ले लिए गए। अलीगढ में उसे बंधक बनाने में उसकी बहन ने भी मदद की थी और वो उसे डराती धमकाती थी।
उसे कमरे में बंद कर ही वे आया जाया करते थे और मोबाइल फोन भी छीन लिए थे ताकि परिजन से संपर्क न हो। चौकी प्रभारी पूरण सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी भाई बहन की गिरफ्तारी कर ली गई है।
ऐसे खुला पूरा केस
दरअसल, पुलिस के सामने युवती को ढूंढ निकालने की चुनौती इसलिए थी कि क्यूंकि पूरा केस ब्लाइड था। लेकिन पुलिस की संकट मोचक गायब युवती की ही भतीजी निकलकर आई। बालिका ने पुलिस को बताया कि पेशे से ब्यूटी पार्लर संचालिका उसकी बुआ एक दिन रोते हुए एक बैंक में रुपए जमा करने गई थी।
पुलिस ने बैंक से उस दिन की जानकारी ली कि बैंक में किस किस ने किसके खाते में रकम जमा की है। तब पूरी तस्वीर साफ होती चली गई। वरना, पुलिस को गुत्थी सुलझाने में टाइम लग सकता था। क्योंकि, पीड़िता के पास मोबाइल फोन भी नहीं था।
MA पासआउट खा गई गच्चा
एमए तक पढ़ी लिखी युवती के गच्चा खा जाने पर हर कोई हैरान दिखाई दिया। रविवार को कोतवाली कैंपस में युवती की वाकपटुता से हर कोई ये ही अंदाजा लगा रहा कि ये कैसे झांसे में आ गई।
जब युवती के सामने ये सवाल पत्रकारों ने दागा तब वे चुप्पी साध गई। बस रटी रटी बात बोलती रही। वो बातें जिससे युवक के गले में कानूनी फंदा बुरी तरह कसा जाना है।
युवती से बलात्कार का प्रयास
उधर, लक्सर में मां के साथ चारा लेने गई लड़की से दुराचार का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक व्यक्ति ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति का खेत बंटाई पर ले रखा है।
शनिवार को उसकी पत्नी और बेटी दोपहर में चारा लेने खेत पर गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता की और बलात्कार का प्रयास किया। युवती और उसकी मां ने विरोध करते हुए शोर मचाया। इस पर युवक ने उनके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।