{"_id":"5ba1d32a867a55013856a23d","slug":"after-10-days-marriage-bride-come-to-know-bitter-truth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के 10 दिन बाद दुल्हन के सामने आया ऐसा सच कि सकते में आई नवविवाहिता, बर्बाद हो गई जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के 10 दिन बाद दुल्हन के सामने आया ऐसा सच कि सकते में आई नवविवाहिता, बर्बाद हो गई जिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
bride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के नाम पर डेढ़ लाख में हरियाणा में बेच दी गई पौड़ी गढ़वाल की युवती की अस्मत दूल्हा बताए गए युवक के जीजा ने लूट ली।
विज्ञापन
आरोपियों के चंगुल से छूटकर यहां पहुंची पीड़िता ने सिडकुल थाने में एक दंपति समेत छह लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सिडकुल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहने वाली मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल निवासी युवती की बहन भी उसी के साथ रह रही थी। पड़ोस में रहने वाले सुनील और उसकी पत्नी सीमा ने युवती को कहा कि वह उसकी बहन की शादी हरियाणा में अच्छे परिवार में करवा देंगे।
विज्ञापन
पता चला कि उसे डेढ़ लाख में बेचा गया है
युवती ने विश्वास कर रिश्ता तय कर दिया। फिर दोनों बहनें दंपति के साथ करनाल पहुंची। जहां उनकी मुलाकात पूनम पत्नी ओमप्रकाश निवासी जल सिंह कालोनी घरौदा करनाल हरियाणा, तेजबीर सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी बादा बस्ती रायपुर जाटान करनाल हरियाणा, बलवीर और दूल्हा बताए गए युवक दिनेश से हुई।
पिछले माह 11 अगस्त को फिर यह सब लोग यहां पहुंचे और रोशनाबाद कोर्ट में एक स्टांप पेपर पर शादी हो गई। फिर वह हरियाणा चली गई। आरोप है कि दस दिन बाद पूनम, तेजबीर, बलबीर आए और उसे अपने साथ एक कमरे में ले गए। आरोप है कि दिनेश के जीजा बताए जा रहे तेजबीर ने उसके साथ रेप किया।
इसके बाद उसे पता चला कि उसे डेढ़ लाख में बेचा गया है। जैसे तैसे छूटकर भाग निकलकर यहां पहुंची पीड़िता ने अपनी बहन को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। फिर दोनों बहनें सिडकुल थाने पहुंच गई। एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।