फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   acid attack threat to girl.

दहेज मांगने पर लड़की ने तोड़ी शादी तो 'पगलाया' लड़का

Fri, 31 Jul 2015 11:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 31 Jul 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
acid attack threat to girl.

लड़की ने दहेज की मांग करने पर एक साल पहले लड़के से रिश्ता तोड़ दिया था, लेकिन अब वही लड़का, लड़की को कहीं ओर शादी करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


मामला रुड़की के लक्सर का है जहां एक लड़का शादी के लिए लड़की पक्ष पर दबाव बना रहा है। शादी न करने पर वह अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत सीओ की है।
विज्ञापन


बताया गया कि एक साल पूर्व लड़की पक्ष ने यह रिश्ता इसलिए तोड़ दिया था क्योंकि लड़का पक्ष दहेज की मांग कर रहा था। लक्सर के सिमली निवासी लड़की की मां ने सीओ लक्सर से मिलकर उन्हें बताया कि उसने क्षेत्र के एक गांव में बेटी की शादी तय की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज मांगने पर टूटा था रिश्ता

acid attack threat to girl.

13 जून 2014 को सगाई हुई थी। जिसमें उसने अपनी हैसियत से ज्यादा रुपए खर्च किए थे। सगाई करने के कुछ दिनों बाद ही लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में एक लाख कैश और ऑल्टो कार की मांग की।

दहेज की मांग को सुनकर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। मामले के संबंध में 12 फरवरी 2015 को मेन बाजार चौकी में तहरीर भी दी थी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

लड़की की मां का आरोप है कि रिश्ता खत्म करने के बाद से ही युवक फोन कर शादी करने का दबाव बना रहा हैं यदि वह शादी से मना करते हैं तो लड़ा अंजाम भुगतने की धमकी देता है। लड़के ने कहा है कि यदि शादी दुसरी जगह की तो वह तेजाब फेंक देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed