{"_id":"673bad5b5b365bcd0787f3ff4eee42eb","slug":"accident-of-theft-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चुराकर भागे और पहाड़ी से जा टकराए, फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार चुराकर भागे और पहाड़ी से जा टकराए, फिर...
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा के लोअर मालरोड खोल्टा में दुकान के बरामदे में खड़ी कार को अराजक तत्व चुरा ले गए, लेकिन 100 मीटर दूरी पर ही कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। कार स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
लॉक खोलकर उठा ले गए
खोल्टा निवासी कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार ने लोअर मालरोड में राजू जनरल स्टोर के बरामदे में मारुति 800 नंबर डीएल-9-सीई-4442 खड़ी की थी। रात में चोर लॉक खोलकर कार उठा ले गए।
विज्ञापन
कार चुराकर वे रोडवेज वर्कशाप की ओर करीब सौ मीटर दूर गए कि सड़क किनारे दीवार से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रमोद कुमार को सुबह को इसकी जानकारी हुई। कार के शीशे टूटे हुए थे। प्रमोद कुमार ने तत्काल सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
कोतवाल बता रहे कुछ और ही बात
कोतवाल पीएल वर्मा भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रमोद ने बताया दुर्घटना में कार को करीब तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लोअर मालरोड क्षेत्र में अराजक तत्व सक्रिय हैं।
31 जनवरी की रात भी अराजक तत्वों ने तीन वाहनों के टेप चोरी कर लिए थे। इधर, कोतवाल वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने अंदेशा जताया कि ड्राइविंग सीखने के लिए घटना को अंजाम दिया होगा।