फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aanchal fear by her father

‘पापा मार डालेंगे, मुझे घर मत भेजना’

Tue, 24 Dec 2013 12:16 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 24 Dec 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
aanchal fear by her father

राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती आंचल उर्फ मानसी अपने घर नहीं जाना चाहती है। घर का नाम आते ही मासूम आंचल सहम जाती है। उसको डर है कि यदि वह अपने घर गई तो उसके पापा मार डालेंगे।

विज्ञापन


इंसानियत शर्मसार
उसकी आंखों में अब भी अपने पिता की हैवानियत साफ दिखाई दे रही है। अरविंद ने अपने सौतेले तीन मासूम बच्चों के साथ जो किया उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। अरविंद की इस क्रूर हरकत को आंचल भूला नहीं पा रही है। वह घर नाम सामने आते ही कांप जाती है।
विज्ञापन


मोहम्मद हाशिम ने बताया कि बच्ची की हालत काफी सुधार है। उसकी नाक से नलियों को निकाल दिया है। उसे मुंह से हल्का खाना दिया जा रहा है। आंचल थोड़ा-थोड़ा बोल भी रही है। जब उससे पूछा गया कि तुम अपने घर पर जाना चाहती हो तो वह सहम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का खौफ
कहा कि अंकल आप मुझे अपने घर पर ले जाओ। अगर मैं अपने घर गई तो मेरे पापा मुझे मार देंगे। मासूम बच्ची की आंखों में अपने पिता का खौफ दिखाई देता है। बच्ची के दिमाग पर ज्यादा जोर न पड़े, इसलिए डाक्टरों ने अब सलाह दी है कि बच्ची से उसके घर के बारे में ज्यादा बातचीत न की जाए।


डॉक्टरों के अनुसार बच्ची में काफी कमजोरी आ चुकी है। इसलिए वह अभी चल नहीं पा रही है। उम्मीद है कि तीन-चार दिन में वह चलने लगेगी। बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार आने पर उसे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed