दो कांवड़ियों को सन्यासी बना रहा था साधु, तभी मच गया हल्ला, खुल गई पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किशोर गंगा में नहा रहे थे। तभी एक साधु उनके पास आया और सन्यासी बनने की बात कहने लगा। एक राजी भी हो गया। लेकिन तभी दूसरे ने शोर मचा दिया। इतने में साधू की पोल खुल गई। जानिए...
मामला मंगलवार शाम बिरला घाट क्षेत्र का है। गंगा घाट पर दो किशोर नहा रहे थे। इसी दौरान एक साधु भी वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने किशोरों से संपर्क साधा और उन्हें सन्यासी बनने के लिए प्रेरित करने लगा।
एक तैयार हुआ, दूसरे ने शुरू कर दी लड़ाई
एक किशोर राजी हो गया, लेकिन दूसरा नहीं माना। इस पर वे एक- दूसरे से उलझ गए। तभी हो हल्ला होने पर पुल पर मौजूद होमगार्ड पहुंच गया। तब पता चला कि साधु इन किशोरों को सन्यासी बनने के लिए बोल रहा था।
फिर सबको कोतवाली लाया गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि साधु रजनीश गिरि शिष्य कपिल मुनि निवासी शिव धूना टंकी के पास ललतारौ पुल का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया। बताया कि दोनों किशोर दिल्ली से कांवड़ लेने आए थे, उन्हें उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।