{"_id":"ff69e0b6853313bd914ea32bb134c21e","slug":"a-man-commit-suicide-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से जान देने हरिद्वार पहुंचा मेजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब से जान देने हरिद्वार पहुंचा मेजर
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 04 Oct 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मेजर सिंह ने हरिद्वार स्थित उदासीन आश्रम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
आत्महत्या का कारण्ा नहीं पता
संगरूर (पंजाब) के 50 वर्षीय मेजर सिंह पेशे से काश्तकार था और एक दिन पहले हरिद्वार पहुंचा था। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। खड़खड़ी चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि मेजर सिंह (पुत्र कौर सिंह, गांव धनवेट, सुनाम, दड़वा, संगरूर, पंजाब) बुधवार को अकेला हरिद्वार आया था।
पढ़ें, अधेड़ों पर छाई 'जवानी', आठवीं की छात्रा के कपड़े फाड़े
विज्ञापन
उसके बाद वह सूखी नदी, खड़खड़ी के पास उदासीन आश्रम में रुकने के लिए पहुंचा। आश्रम प्रबंधन के अनुसार मेजर तनाव में लग रहा था। तड़के कमरे के आंगन में उसे ग्रिल से अंगोछे से लटका पाया गया। प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी ली।
विज्ञापन
लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। कमरे से कोई सुसाइड नोट आदि भी नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...