फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो दिन के सीओ सिटी बनकर सेवानिवृत हुए जुयाल

दो दिन के सीओ सिटी बनकर सेवानिवृत हुए जुयाल

Tue, 01 Jan 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
दो दिन के सीओ सिटी बनकर सेवानिवृत हुए जुयाल
दो दिन के सीओ सिटी बनकर सेवानिवृत्त हुए जुयाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून के दो दिन के लिए सीओ सिटी बने बीबीडी जुयाल सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। वे पिछले सप्ताह निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे, जिन्हें दो दिन पहले ही सीओ सिटी का चार्ज मिला था। इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल भी मौजूद रहीं। जुयाल के साथ ही साल के अंतिम दिन जनपद से सात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को एसएसपी निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप कुमार राय और क्षेत्राधिकारी डालनवाला जया बलोनी ने स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। सोमवार को सेवानिवृत्त होने वालों में सबसे वरिष्ठ अधिकारी डीएसपी बीबीडी जुयाल रहे। उन्होंने पुलिस विभाग में 34 साल 11 माह की सेवा दी। वे देहरादून के अलावा नैनीताल, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, पुलिस मुख्यालय, सीबीसीआईडी आदि जगह तैनात रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा इनके साथ सेवानिवृत्त होने वालों में सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वालों में निरीक्षक ओमवीर रावत का नाम रहा। वे 40 साल दो माह की सेवा पूरी कर विभाग से सेवानिवृत्त हुए। ओमवीर डोईवाला कोतवाल के पद से सेवानिवृत्त हुए। वह इससे पहले कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही रेडियो केंद्र अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी दयाराघव, उपनिरीक्षक गम्मा लाल, आरक्षी राजकुमार और कुक मीना देवी भी सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed