फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसएसपी ने लगाई कोतवाली पुलिस को फटकार, कार्रवाई के आदेश

एसएसपी ने लगाई कोतवाली पुलिस को फटकार, कार्रवाई के आदेश

Thu, 02 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने लगाई कोतवाली पुलिस को फटकार, कार्रवाई के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

महिला को कार से टक्कर मारने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई करने से बचने पर कोतवाली पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने चालक का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
सोमवार को खुड़बुड़ा क्षेत्र में एक लाल रंग की कार ने सामने से आ रही महिला को टक्कर मार दी थी। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद यह वीडियो दो दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा, लेकिन कोतवाली पुलिस ने देखकर भी जैसे सब अनदेखा कर दिया। रैश ड्राइविंग और हिट एंड रन के इस मामले में पुलिस ने 48 घंटों तक भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का तर्क था कि महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है और दोनों पक्षों में समझौते की बात हो रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को मामला एसएसपी निवेदिता कुकरेती के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसमें कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कार चालक मनीष ढींगरा निवासी चमन विहार पटेलनगर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मनीष की लाल रंग की इयोन कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। उधर, घायल महिला बीना गुप्ता निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed