फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज दो बजे तक आईएमए की ओर मार्ग परिवर्तित

आज दो बजे तक आईएमए की ओर मार्ग परिवर्तित

Thu, 06 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
आज दो बजे तक आईएमए की ओर मार्ग परिवर्तित
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की ओर आज बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर दो बजे तक कोई भी वाहन आ-जा नहीं सकेगा। आठ दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड से पहले आईएमए में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान आईएमए के आसपास जीरो जोन की व्यवस्था रहेगी। जबकि इससे पहले जीरो जोन की यह व्यवस्था एक दिसंबर से सुबह पांच बजकर 50 मिनट से सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक लागू रहती थी।

आईएमए परेड के दौरान मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था (आज सुबह 5:50 बजे से 11:10 बजे तक)
>> परेड के दौरान आईएम की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
>> बल्लूपुर से आने वाले समस्त वाहन रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जाएंगे।
>> प्रेमनगर की ओर से आने वाले सभी वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर परिवर्तित कर रांगणवाला बैरियर की ओर से निकाले जाएंगे। यह यातायात रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर-पंडितवाड़ी की ओर जाएगा।
विज्ञापन

>> विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिगड़वाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

>> देहरादून से हरर्बटपुर, विकासनगर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर-धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
>> देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले सभी वाहनों को बल्लूपुर-बल्लीवाला होते हुए जीएमएस रोड होते हुए कमला पैलेस की ओर से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा। यह वाहन शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा पाएंगे।
>> सभी भारी वाहनों को पूर्णत: हरर्बटपुर-शिमला बाईपास चौक और बल्लूपुर से जीएमएस रोड की ओर परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed