फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीपीयू के 37 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं से मांगा स्पष्टीकरण

सीपीयू के 37 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सीपीयू के 37 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं से मांगा स्पष्टीकरण
सीपीयू के 37 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। यातायात नियमों का पालन कराने में लापरवाही बरतने वाले सीपीयू के 37 इंस्पेक्टरों और दारोगाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यातायात निदेशालय ने इस संबंध में उनसे तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा है। सीपीयू के ये अधिकारी हरिद्वार और देहरादून के हैं। निदेशालय ने एक महीने की रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश दिए हैं। पता चला है कि कई अधिकारियों ने एक भी ओवरलोडिंग और अन्य अपराध में चालान नहीं किया है।

यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि पूरे प्रदेश में ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके देखा जा रहा था कि देहरादून और हरिद्वार में कई सीपीयू कर्मी कार्रवाई में लापरवाही बरत रहे हैं। दोनों जिलों में पिछले एक महीने की कार्रवाई के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें पता चला है कि कई इंस्पेक्टर और दरोगा ऐसे हैं जिन्होंने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इस आधार पर उन सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनमें 22 इंस्पेक्टर और दारोगा हरिद्वार के जबकि 15 देहरादून के हैं। खुराना ने बताया कि सभी सीपीयू कर्मचारियों को सड़क पर सतर्कता से ड्यूटी करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों जनपदों के एसपी ट्रैफिक को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed