{"_id":"5a5526934f1c1b44198b5c15","slug":"81515529875-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में ही बना दिए शौचालय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागजों में ही बना दिए शौचालय
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागजों में ही बना दिए शौचालय
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
ग्राम पंचायत ढकरानी में स्वजल विभाग की ओर से बनाए जा रहे शौचालयों के निर्माण में धांधली का आरोप लगाया गया है। गांव की निगरानी समिति में शामिल वार्ड मेंबरों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की है।
एसडीएम से की गई शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में स्वजल विभाग की ओर से गांव में शौचालय निर्माण के लिए लाखों की धनराशि आवंटित की गई थी। इनके निर्माण की निगरानी के लिए प्रधान अयूब की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। कमेटी का कोषाध्यक्ष रूपा देवी को बनाया गया, जबकि वार्ड मेंबरों को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया। आरोप लगाया कि अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने लाखों रुपये हड़प लिए हैं। शौचालय का निर्माण हुआ नहीं और कागजों में काम पूरा दर्शा दिया गया। उन्होंने प्रकरण की जांच की मांग की है।
एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए परियोजना प्रबंधक को लिखा जाएगा। शिकायती पत्र भेजने वालों में सेठी कश्यप, नीताराम, इस्तियाक अहमद, निशा खातून, बाबूलाल, लता देवी, अनवरी शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, कोषाध्यक्ष रूपा देवी ने आरोपों को निराधार बताया है।