{"_id":"5ba6ab1e867a55013a6c518b","slug":"71537649438-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शख्स सौ लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का ले संकल्प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर शख्स सौ लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का ले संकल्प
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर शख्स सौ लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का ले संकल्प
-एडीआरएम ने दून रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) शरद श्रीवास्तव ने शनिवार को दून रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से 100 लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। शपथ ग्रहण के बाद एडीआरएम ने प्लेटफार्म पर सफाई का जायजा लिया और स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाया।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को श्रमदान दिवस घोषित किया गया था। इस मौके पर एडीआरएम के नेतृत्व में मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय हांडा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विपुल गोयल वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रेलवे कॉलोनी सहित कम्युनिटी हाल के पास जमा कूड़े का उठान कराया। इसके अलावा परिसर में कई जगह जमी घास भी साफ कराई गई। स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट संस्था के सदस्य और सेवानिवृत्त रेलकर्मी भी शामिल हुए।
जल्द ट्रेनें ‘हनी बीज’ से होंगी लैस
निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने दून स्टेशन और ट्रैक के बाबत भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रेनों को हनी बीज साउंड से लैस कर दिया जाएगा। बेंगलूरू में इसका सफल परीक्षण हो चुका है। करीब दो महीनों में ये फार्मूला दून की ट्रेनों में भी लागू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि ट्रैक पर हाथियों के अचानक आ जाने के कारण कई बार दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों से बचने के लिए ‘हनी बीज’ नामक तकनीक का उपयोग होगा। इसके तहत संवेदनशील इलाकों में मधुमक्खी की तरह आवाज निकालने वाले ‘हनी बीज’ साउंड का ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाना है। दून में डोईवाला, मोतीचूर और रायवाला हाथियों की दुर्घटना के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
एस्केलेटर ठीक कराने की हिदायत दी
एडीआरएम के सामने दून स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म पर तीन महीने से खराब पड़े एस्केलेटर का मुद्दा भी उठा। दिलचस्प यह था कि एडीआरएम को स्टेशन पर एस्केलेटर की व्यवस्था होने की जानकारी ही नहीं थी। अफसरों ने जानकारी दी कि एस्केलेटर का केबल खराब है और आपूर्तिकर्ता कंपनी का बकाया भुगतान नही होने के कारण मरम्मत नहीं हो पा रही है। कई बार वार्ता के बाद भी एजेंसी टालमटोल कर रही है। हांलांकि अफसरों ने जल्दी ही एस्केलेटर सुचारु होने का भरोसा दिया है।
चार केंद्रों पर हुई चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की परीक्षा
रेलवे बोर्ड की ओर से आयोजित चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार को दून के चार परीक्षा केंद्रों पर हुआ। मुरादाबाद डिवीजन में कुल सात केंद्र बनाए गए थे। इनमें दून में चार केंद्र थे। परीक्षा के लिए क्षेत्रीय समन्वयक बनाए गए एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि वेब पोर्टल क्रैक हो जाने के कारण जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाए थे, उन्हें दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।