फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के न्यायाधीश

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के न्यायाधीश

Sun, 31 Dec 2017 02:29 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के न्यायाधीश
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के न्यायाधीश दलवीर भंडारी तीर्थ नगरी पहुंचे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश भारत के दलवीर भंडारी शनिवार को तीर्थ नगरी पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। इसके बाद वह शाम को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन की सांध्यकालीन गंगा आरती में भी शामिल हुए।
शनिवार सुबह न्यायाधीश दलवीर भंडारी परिवार के साथ पौराणिक नीलकंठ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और जलाभिषेक किया। इसके बाद परमार्थ निकेतन आश्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम की सांध्यकालीन गंगाघाट में परिवार समेत हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परमार्थ आश्रम के मुताबिक न्यायाधीश भंडारी के साथ आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने देश-दुनिया के विभिन्न मसलों पर चर्चा की। इस दौरान स्वामी चिदानंद मुनि ने न्यायमूर्ति को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत कर्नाटक के छात्रों को एक दल भी परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचा। छात्रों ने गंगा आरती में हिस्सा लिया। आश्रम में उन्होंने कूड़ा प्रबंधन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के विषय पर जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed