{"_id":"5c9fcfa5bdec22140b20a286","slug":"61553977253-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफे में छलक रहे थे जाम, संचालक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैफे में छलक रहे थे जाम, संचालक पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आबकारी विभाग की टीम ने एक रेस्टोरेंट (कैफे) में छापा मारकर अवैध शराब और बीयर बरामद की है। इस मामले में आबकारी विभाग की ओर से लंदन आई कैफे नाम के इस रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कैफे संचालक मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है।
जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय ने बताया कि जाखन स्थित इस कैफे में शराब पिलाने की शिकायत मिली थी। यह कैफे अक्सर एक दिन का लाइसेंस लेकर ही शराब पिला सकता है। ऐसे में आबकारी विभाग की टीम ने कैफे में छापा मारा तो शिकायत की पुष्टि हुई। यहां कई लोग शराब पी रहे थे। तलाशी लेने पर कैफे से एक पेटी बीयर और अंग्रेजी शराब की छह बोतलें बरामद हुई हैं। कैफे मालिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही कैफे को सील करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जल्द ही सीलिंग की कार्रवाई भी की जा सकती है।
50 पेटी शराब पकड़ी, ड्राइवर फरार
देहरादून। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को एक विक्रम लोडर समेत 50 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी है। जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय ने बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार को महाराजा अग्रसेन चौक पर एक विक्रम लोडर को रोका गया, लेकिन चालक लोडर लेकर भाग निकला। पीछा करने पर लोडर रेसकोर्स चौक पर खड़ा मिला, लेकिन चालक फरार हो चुका था। लोडर से 50 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई है। लोडर से मिले कागजातों के आधार पर चालक का नाम नरेश कुमार पता चला है। उसकी तलाश की जा रही है।