फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पॉवटा में बाइक छोड़ भागा प्रेमी युगल

पॉवटा में बाइक छोड़ भागा प्रेमी युगल

Wed, 30 Jan 2019 12:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
पॉवटा में बाइक छोड़ भागा प्रेमी युगल
murder
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

देवेंद्र उर्फ टीटू हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हुए युगल ने हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब में मोटरसाइकिल लावारिस छोड़ दी थी। आरोपी पत्नी एवं उसके प्रेमी (रिश्ते के भतीजे) की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम ने हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में डेरा डाला हुआ है। सीआईयू भी एक मोबाइल फोन नंबर की लोकेशन लगातार वॉच कर रही है। देवेंद्र का अंतिम संस्कार देहरादून में कर दिया गया।
सोमवार को मूल रूप से गांव डालूवाला मजबता निवासी पेशे से लोडर चालक देवेंद्र उर्फ टीटू (40) पुत्र जागीर सिंह हत्याकांड का खुलासा हुआ था। सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़े गांव के ही युवक रवि ने कबूला था कि देवेंद्र की हत्या उसने गांव के ही जीता उर्फ मंजीत पुत्र जीत सिंह के साथ मिलकर 25 जनवरी को कर दी थी। देवेंद्र की पत्नी रीना भी हत्याकांड की योजना में शामिल थी, क्योंकि उसके मंजीत से अवैध संबंध हैं। योजनाबद्ध ढंग से मंजीत ने देहरादून के लक्ष्मण चौक के पास रहने वाले देवेंद्र को मूल गांव में बुलाया था। 27 जनवरी की देर शाम को उसकी पत्नी रीना ने सिडकुल थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन

27 जनवरी की रात को ही रीना, अपने प्रेमी मंजीत के साथ फरार हो गई थी। सोमवार को स्थानीय पुलिस आरोपी मंजीत के मोबाइल फोन के आधार पर पीछा करते करते पौंटा साहिब पहुंची थी तब पुलिस को आरोपी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। सड़क छोड़ दी गई मोटरसाइकिल को स्थानीय लोगों ने पौंटा साहिब पुलिस को सौंपा था। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि आरोपी युगल की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed