फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस माडर्न स्कूल में लिपिक ने किया लाखों का गबन

पुलिस माडर्न स्कूल में लिपिक ने किया लाखों का गबन

Tue, 01 Jan 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस माडर्न स्कूल में लिपिक ने किया लाखों का गबन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के लिपिक ने फीस के करीब नौ से दस लाख रुपये गबन कर लिए। पीएसी के शिविरपाल आदेश कुमार ने लिपिक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। रानीपुर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोमवार की देर शाम शिविरपाल आदेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पुलिस मॉर्डन स्कूल में वीरेंद्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप निवासी थानाराम आश्रम कैलाश गली खड़खड़ी बतौर लिपिक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि वर्ष 2008 से लेकर 2019 तक के सत्र का सेनानायक रोशनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ऑडिट शुरू हुआ। ऑडिट के दौरान सामने आया कि इस दौरान अलग अलग सत्र में छात्र छात्राओं की स्कूल फीस और वाहन फीस में गड़बड़ी की गई है। सामने आया कि कुल फीस में से हर साल कुछ रकम स्कूल के खाते में जमा ही नहीं की गई। आरोप है कि करीब छह माह पूर्व जब ऑडिट की शुरूआत हुई तब लिपिक वीरेंद्र शर्मा को भी ऑडिट कमेटी के समक्ष पेश होने को कहा गया लेकिन वह पेश नहीं हुआ। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि घोटाला करीब नौ-दस लाख की रकम का है। मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed