फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कंट्रोल रूम की सूचनाओं पर दौड़ती रहे अधिकारी

कंट्रोल रूम की सूचनाओं पर दौड़ती रहे अधिकारी

Mon, 19 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
कंट्रोल रूम की सूचनाओं पर दौड़ती रहे अधिकारी
कंट्रोल रूम की सूचनाओं पर दौड़ते रहे अधिकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
चुनाव कंट्रोल रूम के फोन रविवार दिनभर घनघनाते रहे। कई ऐसी सूचनाएं भी आईं, जिन पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दौड़ लगानी पड़ी। इनमें फर्जी वोटिंग और कई बूथों पर छोटी छोटी बातों पर कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की सूचनाएं रहीं। हालांकि फर्जी वोटिंग की किसी सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजनी पड़ी।
निकाय चुनाव शांतिपूर्वक निपटाने के लिए चुनाव कंट्रोल रूम के अधिकारियों को खासी दौड़भाग करनी पड़ी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रविवार दिनभर छोटी छोटी घटनाओं की सूचनाएं कंट्रोल रूम में आती रहीं। शाम 3:30 बजे सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल बूथ पर फर्जी मतदान की सूचना आई थी। इस पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को पहुंचकर सत्यापन कराया। जोनल मजिस्ट्रेट और सक्षम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई। इसके अलावा चंद्रबनी के बूथ पर भी इसी तरह की सूचना आई थी। इस सूचना पर इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी अतिरिक्त फोर्स लेकर पहुंचे तो वहां की सूचना भी झूठी निकली। इसके अलावा कई बूथों से झगड़े की भी जानकारी कंट्रोल रूम को मिली। हालांकि, ये झगड़े सिर्फ झड़प मात्र थीं निकली, जिन्हें समय रहते अधिकारियों ने संभाल लिया। इस दौरान जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी तीन बार कंट्रोल रूम का दौरा किया और सूचनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन जगहों से पहुंचीं झड़प की सूचनाएं
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी छोटी छोटी बातों को लेकर भिड़ते नजर आए। इस दौरान कई बूथ ऐसे रहे जहां अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। इनमें एसजीआरआर कालीदास मार्ग, नेहरू कॉलोनी, मेहूवाला और जोहड़ी गांव में लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। इन सभी को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। कालीदास रोड स्थित एसजीआरआर बूथ पर पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी। आर्य कन्या गुरुकुल राजपुर रोड पर प्रत्याशियों की चहलदमी से अधिकारियों ने ऐतराज जताया। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने हिदायत देकर हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान तेज कराने को भेजे अतिरिक्त कर्मचारी
शाम करीब तीन बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि आमवाला तरला के बूथ नंबर 370 और 373 पर बहुत धीमा मतदान चल रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी ने तत्काल वहां पर अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भेजकर व्यवस्था संभालने के आदेश दिए। इसके बाद वहां अधिकारियों ने पहुंचकर मतदान प्रक्रिया तेज कराई।
भीड़ बढ़ी तो भेजी फोर्स
वार्ड नंबर 68 के बूथ नंबर 420, 421, 422 और 423 पर शाम करीब चार बजे काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। हालात बिगड़ने तक की आशंका जताई जा रही थी। कंट्रोल रूम पर इस सूचना के बाद एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने वहां अतिरिक्त फोर्स भेजकर व्यवस्था संभाली। यहां करीब शाम 6:30 बजे तक मतदान प्रक्रिया चली।

कॉलेज की छत पर लगी आग, हड़कंप
मतदान प्रक्रिया के दौरान एसजीआरआर कॉलेज ईसी रोड में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। अंदर मौजूद कर्मचारी भी कक्षों से बाहर निकल गए। सूचना पर दमकल वाहन पहुंचा और चंद मिनटों में ही आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि आग कॉलेज की छत पर पड़े कूड़े के ढेर में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed