फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मालदेवता के पास नहर में डूबे दो युवक, मौत

मालदेवता के पास नहर में डूबे दो युवक, मौत

Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मालदेवता के पास नहर में डूबे दो युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

माल देवता के पास नहर में नहाते वक्त दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। उनका शव नहर में करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा था, लेकिन तेज बहाव के चलते दोनों ही नहर में बह गए। पुलिस हादसे के वक्त वहां मौजूद लोगों से इसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। जानकारी के मुताबिक अनिल और विशाल निवासी ए ब्लॉक सुमन नगर रेसकोर्स अपने दो अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए मालदेवता गए थे। इसके बाद वे नहर में नहाने के लिए चल दिए। बताया जा रहा है कि तीन दोस्तों ने नहाने से मना कर दिया, मगर अनिल नहर में नहाने के लिए कूद गया। इस दौरान तेज बहाव में उसका पैर फिसल गया और वह बह गया। उसे बचाने के लिए विशाल भी नहर में कूद गया। नहर में पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस और जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। रायपुर की बालावाला चौकी प्रभारी किशन देवरानी ने बताया कि करीब सवा घंटे के बाद दोनों को गुजरोवाली से बरामद किया गया। इन्हें इमरजेंसी सेवा 108 से दून अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को बचाने के लिए तीसरा युवक भी पानी में कूदा था, लेकिन समय रहते वह बाहर निकल आया। देवरानी ने बताया कि अनिल की कुछ साल पहले शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा भी है। अनिल की करनपुर में मोबाइल शॉप है, जबकि विशाल एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि अन्य दो युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed