{"_id":"5ae782754f1c1ba1098b77a1","slug":"61525121653-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुच्चू पानी में भिड़े पर्यटक व दुकानदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुच्चू पानी में भिड़े पर्यटक व दुकानदार
Updated Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
गुच्चू पानी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दुकानदार और पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने मामले की तहरीर नहीं दी है।
पुलिस के अनुसार, कुछ पर्यटक सोमवार को पर्यटन स्थल गुच्चू पानी पहुंचे। यहां वाहन खड़ा करने को लेकर उनका एक दुकानदार से विवाद हो गया। तू-तू-मैं-मैं के बाद दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। अन्य दुकानदारों और पर्यटकों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने चलने को कहा। दोनों पक्ष बिना किसी विवाद के मामला खत्म करने पर राजी हो गए। कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्यटक वहां से सहस्त्रधारा चले गए। किसी भी पक्ष की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। अगर किसी पक्ष की ओर से तहरीर आई तो मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।