फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 31 Oct 2018 01:34 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मंगलवार को मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।

बता दें, सोमवार रात सुनीता देवी पत्नी अमित कन्नौजिया निवासी चकशाहनगर नेहरू कॉलोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। सूचना पर सुनीता के मायके मुरादाबाद से पहुंचे परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। सुनीता के पिता मदन गोपाल का आरोप है कि सुनीता की शादी तीन साल पहले अमित से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही अमित और उसके परिजन बार-बार दहेज के लिए दबाव बना रहे थे जबकि उन्होंने शादी के वक्त खासा दान दहेज दिया था। छह माह पहले भी अमित ने सुनीता को विश्वास में लेकर उसकी एफडी के पैसे निकाल लिए थे। मदन गोपाल का आरोप है कि दहेज के लालच में अमित, उसके भाई सुमित, सास मीना, मौसी अनीता ने सुनीता की जान ले ली। इसके बाद सूचना दी कि सुनीता बेड से गिर गई और सिर में चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई है। मदन गोपाल के अनुसार जब वे देहरादून पहुुुंचे तो अमित व उसके घरवाले सुनीता का शव बोरे में भरकर कहीं ले जा रहे थे। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के बाद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद विवाहिता के पति अमित और देवर सुमित को गिरफ्तार भी कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed