फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरिद्वार और मालदा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

हरिद्वार और मालदा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 22 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार और मालदा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तर रेलवे ने हरिद्वार और मालदा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन 23 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच चलेगी।
त्योहार के दौरान हरिद्वार में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री और पर्यटक आते हैं। बंगाली सीजन शुरू होते ही हरिद्वार में बंगाली यात्री भी आने लगे हैं। अक्तूबर से नवंबर तक त्योहारी सीजन होने के कारण अन्य प्रदेशों में रह रहे स्थानीय लोग भी अपने घरों को जाते हैं। इस दौरान यात्रियों को भारी दबाव होता है। इसको देखते हुए उत्तर रेलवे ने 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक हरिद्वार और मालदा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन प्रत्येक सोमवार सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर मालदा से चलेगी और अगले दिन दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। जबकि प्रत्येक मंगलवार शाम 4 बजकर 5 मिनट पर हरिद्वार से चलेगी और अगले दिन रात 11 बजकर 30 निमट पर मालदा पहुंचेगी।
विज्ञापन

ये होंगे स्टॉपेज
लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्यिारपुर, मोकामा, क्वील, अभयपुर, जमालपुर, भागलपुर, कहलगावं, साहिबगंज, बरधरवा और न्यू फरक्का स्टेशन। ट्रेन में कुल 20 कोच।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed