फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेसियों ने किया नारी निकेतन में जबरन घुसने का प्रयास

कांग्रेसियों ने किया नारी निकेतन में जबरन घुसने का प्रयास

Sun, 12 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया नारी निकेतन में जबरन घुसने का प्रयास
कांग्रेसियों ने किया नारी निकेतन में जबरन घुसने का प्रयास
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कांग्रेस श्रम कमेटी के करीब 15 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नारी निकेतन में जबरन घुसने का प्रयास किया। निकेतन अधीक्षिका ने उन्हें जिलाधिकारी की अनुमति के बिना अंदर जाने से रोका तो दोनों के पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में श्रम कांग्रेस से जुड़े करीब 15 कार्यकर्ता केदारपुरम स्थित नारी निकेतन पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह अंदर जाकर निरीक्षण करना चाहते हैं। अधीक्षिका ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बिना वह किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे सकती। इससे कांग्रेसी भड़क गए और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। अधीक्षिका के रोकने पर उनके बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी का अनुमति देने का नियम गलत है। नारी निकेतन में संवासिनियों का शोषण हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कौशल, पूनम कंडारी, सुनीता कोठारी, चंदन सिंह नेगी, राजबर, शिवम कुमार, हरेंद्र बंदी, होरीलाल, संजय सिंह, संदीप धूलिया, संजय भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पार्टी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नियमों का पालन करने की अपेक्षा करती है। कानून और नियमों का पालन आवश्यक है। जिसने भी नारी निकेतन में घुसने का प्रयास किया, वह गलत है।
- सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस

नारी निकेतन की अधीक्षिका ने कांग्रेसियों द्वारा निकेतन परिसर में जबरन घुसने के मामले की जानकारी दी है।
- मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed