फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोबाइल स्टोर में चोरी करने वाले तीन चोर धरे

मोबाइल स्टोर में चोरी करने वाले तीन चोर धरे

Tue, 31 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल स्टोर में चोरी करने वाले तीन चोर धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी हुए चार महंगे स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों से कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गत 20 जुलाई को पुराना राजपुर बाजार में मोहित अग्रवाल की मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की। इस बीच सोमवार को राजपुर क्षेत्र की एक झोपड़ पट्टी से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनका हुलिया आरोपियों से मिल रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने मोबाइल की दुकान में चोरी की बात कुबूल कर ली। इनके कब्जे से तीन मोबाइल महंगे स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान शेर बहादुर, वीर बहादुर और हरि बहादुर के रूप में हुई है। सभी मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं। इनके तीन अन्य साथी टेक बहादुर, दल बहादुर और पद्म बहादुर फरार चल रहे हैं। घटना का खुलासा करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट, दारोगा सुनील कुमार, कांस्टेबल आशीष, प्रमोद, अमित राजेंद्र, अरुण, संदीप और अमित भट्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टेक बहादुर है मास्टरमाइंड
चोरी का मास्टरमाइंड टेक बहादुर को बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि घटना की रात सभी ने शराब पी थी। इसके बाद टेक बहादुर ने कहा कि उसने बाजार में एक मोबाइल की दुकान देखी है, जिसका शटर आसानी से तोड़ा जा सकता है। दुकान को उसने दिन में भी देखा था। इसी योजना के आधार पर उन्होंने दुकान का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed