{"_id":"5b2963174f1c1b264d8b7603","slug":"51529438999-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़े युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़े युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अनुराग चौक पर सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवक पुलिस से उलझ गए। युवकों पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का भी आरोप है। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
वसंत विहार थाना प्रभारी हेमंत खंडूड़ी के अनुसार सोमवार रात अनुराग चौक पर चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा करने वाहन को रुकवा लिया। इस पर वाहन सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद युवकों को हिरासत मेें ले लिया गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी कनॉट प्लेस निवासी अमन व नितेश चौधरी और बद्रीश कॉलोनी निवासी रोहित सुनियाल हैं।