{"_id":"5af2051b4f1c1b85028b8c4f","slug":"51525810459-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर चेन लुटेरा गिरफ्तार!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर चेन लुटेरा गिरफ्तार!
Updated Wed, 09 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर में एक के बाद एक चेन लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाला एक शातिर पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस आरोपी का हिरासत में लेकर शहर में हुई विभिन्न वारदातों के बाबत जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को पुलिस शहर में हुईं चेन लूट की कई वारदातों का खुलासा कर सकती है।
बता दें शहर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग तरीकों से चेन स्नैचिंग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से कई स्थानों पर पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की भूमिका सामने आई है। इसके अलावा राह चलते युवक द्वारा चेन लूट की भी घटनाएं भी दर्ज हुई हैं। पुलिस पल्सर सवार युवक की तलाश में काफी दिनों से हाथ-पैर मार रही थी। सूत्रों के अनुसार एसओजी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम चेन लूट की घटनाओं को अकेले अंजाम देने वाले युवक तक पहुंच चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और घटना के तरीकों की पड़ताल करने के बाद लुटेरे को दबोचा गया है। युवक को गिरफ्त में लेकर शहर में हुई चेन लूट की अन्य घटनाओं के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में बुधवार को खुलासा किया जा सकता है।