फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे

पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे

Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मेहूवाला स्थित बांके बिहार फिलिंग स्टेशन पर तेल भराने के दौरान रविवार को दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। पेट्रोल पंप संचालक ने एक नामजद समेत 10-15 युवकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी ओर एक युवक ने पेट्रोल पंप संचालक और सेल्समैनों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

पटेलनगर थाना पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर प्रदीप दुग्गल के मेहूवाला स्थित बांके बिहार फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भराने के दौरान एक युवक फारुख और सेल्समैन के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसी बीच सेल्समैन के अन्य साथी भी एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि युवकों ने बीच बचाव करने पहुंचे प्रदीप दुग्गल के बेटे और भतीजे के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर फारुख और उसके 10-15 अन्य साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले, बलवे, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, फारुख ने भी प्रदीप दुग्गल और सेल्समैन के खिलाफ इन्हीं धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed